Posts

Showing posts from September, 2021

##निबंध@@

राष्ट्र तथा राष्ट्रवाद का राजनीतिक महत्व एवं उत्पन्न चुनौतियाँ राष्ट्र तथा राष्ट्रवाद को समझने के लिए प्रायः हमारे पास हमारे निजी अनुभव तथा समसामयिक घटना शैली पर्याप्त है । परंतु क्या हम सच में एक राष्ट्र हैं और यदि हैं तो राष्ट्रवादी होने का क्या अर्थ है? ऐसे तमाम प्रश्न राजनीतिक भूदृश्य में एक नदी बेसिन की तर्ज पर निर्माण होती परंपरा एवं लगभग हर पल आती नवीनता इसके चुनौती के परिचायक हो सकते हैं। राष्ट्र का निर्माण एक भूदृश्य तथा इतिहासिक पृष्टभूमि एवं साझे के विश्वास से बनती धरा है । जहाँ भिन्न -भिन्न राष्ट्रवाद एवं गहराते मानव संकट साथ-साथ उत्थान की प्रक्रियाएँ चलती रहतीं हैं।वहीं राष्ट्रवाद का खाका पहले ही स्पष्ट हो गया कि वह  एक निश्चित भूभाग अथवा राष्ट्र या देश की आवश्यकताओं तथा उन्नत समाज के निर्माण हेतु बनाई गई एवं समयानुसार चलायमान प्रकृति जो अपने अर्थों में उस भूखंड के लोगों कि आशा आकांक्षोओं समेटे रहता है।  पंडित नेहरू अपनी प्रसिद्ध पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया में लिखते हैं-" हांलाकि बाहरी रूप में लोगों की विविधता और अनगिनत विभिन्नताएं थीं,लेकिन हर जगह एकात्मकता कि एक ...

बेरोजगारी

बेरोजगारी समस्या तथा निवारण पिछले दिनों बेरोजगारी की अताह जलराशि की बाढ़ सी आ गयी चारों ओर कोलाहल मच गया कहने लगे कि क्या समस्या विगत हो गई पर यह दौर विगत न होकर सास्वत चल पड़ा है।"कुशल अथवा कार्य करने हेतु सक्षम होने के बावजूद कार्य न मिल पाने को बेरोजगारी कहा जाता है।" श्रमबल-कार्यबल =बेरोजगारी भी इसे समझा जा सकता है। 15से59साल के बीच आने वाले वह तमाम जनसमूह इसके अंतर्गत आती हैं। बेरोजगारी कई प्रकार की होती हैं प्रमुख रूप से शिक्षित बेरोजगारी ,अशिक्षित बेरोजगारी ,अप्रत्यक्ष बेरोजगारी तथा मौसमी बेरोजगारी प्रमुखता से हमें देखने को।मिलती है। बेरोजगारी, बेकारी,भुखमरी,शिक्षा ,स्वास्थ्य,असुरक्षा, सामाजिक अपवर्तन ,निर्धनता प्रमुख रूप से संपोषणीय विकास को अवरुद्ध कर देती है। विकास ,प्रगति, सब मानव संसाधनों के कुशल अकुशल होने पर निर्भर करता है । बेरोजगारी एक ऐसी समस्या है जो इन सबके मार्ग में तलवार टांग देती है।  आजादी पूर्व प्रमुख दो महायुद्धों ने सम्पूर्ण विश्व को अलग तरह से सोचने को बाध्य कर दिया तथा तमाम वैश्विक उपनिवेशिक शक्तियों को ये समझ मे आ गया कि वैश्विक व्यापार तथा कार्यकुश...