#हिजाब# विश्लेषण एवं परिणाम"
"हिजाब" हिजाब' अरबी का एक शब्द है ,अरबी, उर्दू व्यवहारिक शब्द आते ही सबके मन में इस्लामोफोबिया वाली धारणा आ जाती है ,'हिजाब' और नकाब में प्रायः अंतर स्पष्ट है नकाब जिन्हें अक्सर मुश्लमान महिलाएं पहनती हैं जो परंपरावादी पुरुषों की धारणा है जिसे इस्लाम का हिस्सा बना दिया गया। इसकी इजात में महिलाओं का इससे कोई संबंध नहीं । हिजाब में केवल सिर को ढका जाता है । हिजाब के ही समानार्थी बुर्का, स्कार्प,दुपट्टा, आदि कई शब्द प्रकाश में आते हैं। परंतु वर्तमान में 'हिजाब पर पर्याप्त विवाद उत्पन्न हो चूका है। 1 फरवरी को विश्व हिजाब दिवस के रूप में मनाया गया । कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनकर आने वाली मुश्लिम महिलाओं को हिजाब पहनकर आने की स्तिथि में कॉलेज से बर्खास्त कर देने की सख्त हिदायत दी गई । यह सिलसिला अन्य कॉलेजों में भी अपनाया गया इसके विरोध में धरना प्रदर्शन होने लगे । प्रश्न यह उठता है कि क्या इस मामले में जहां हिजाब का ही स्वरूप लेता स्कार्प,,दुपट्टा जो मुश्लिम समाज के अतिरिक्त अन्य समाज की महिलाएं विशेष जरूरत के हिजाब से पहनती हैं उन्हें भी इस विवाद के श्रेण...